
‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एंव दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में रविवार को देश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। दिल्ली में सुबह से ही कार्यकर्ता और समर्थक सड़क पर उतरने लगे थे और दिन चढ़ने के साथ तादात बढ़ती गई। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व विधायकों के नेतृत्व में पूरी दिल्ली में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया। वहीं सीबीआई मुख्यालय के बाहर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री, राज्यसभा सदस्य, पंजाब के मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने प्रदर्शन जमकर नारेबाजी की, जिन्हें पुलिस हिरासत में लेकर नजभगढ़ ले गई। ‘‘आप’’ का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी कायर हैं। वे दस लोगों की आवाज से भी डर कर कांपने लगते हैं। इसीलिए शांति पूर्ण प्रदर्शन करने के जुर्म में मोदी जी की पुलिस ने सभी मंत्रियों और सांसदों को गिरफ्तार कर लिया।
आम आदमी पार्टी ने सवाल किया कि क्या तानाशाह पीएम मोदी अब मुख्यमंत्री और सांसदों को शांति पूर्वक प्रदर्शन भी नहीं करने देंगे? मोदी जी की दिल्ली पुलिस ने सीएम भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह समेत सभी मंत्रियों और सांसदों को सीबीआई मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने से रोक दिया। ‘‘आप’’ का कहना है कि मोदी जी द्वारा लोकतंत्र की सरेआम हत्या की जा रही है। दिल्ली पुलिस द्वारा बिना कारण के पंजाब के 4 मंत्रियों, दिल्ली की पूरी कैबिनेट और सांसदों को गिरफ्तार कर लिया गया। देश में तानाशाही अपने चरम पर है। पार्टी का कहना है कि इन लोगों का गुनाह केवल यह है कि इन्होंने चिलचिलाती गर्मी में सड़क पर बैठकर भाजपा द्वारा “आप” की ईमानदार सरकार के कामकाज को रोकने के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर अपनी आवाज उठाई। इस दौरान पुलिस ने सभी को हिरासत में कर नजभगढ़ लेकर गई। यहां भी ‘‘आप’’ नेताओं जमकर नारेबाजी की।
‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि तानाशाह मोदी जी के सिर पर सत्ता का नशा सवार है। सीबीआई द्वारा समन देने के बाद अरविंद केजरीवाल के समर्थन में सड़क पर उतरे ‘‘आप’’ कार्यकर्ताओं मोदी सरकार ने गिरफ्तार कर लिया। मोदी जी संविधान के खिलाफ जाकर लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली पुलिस ने हमें शांतिपूर्वक ढंग से बैठने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है और किसी अनजान जगह पर लेकर जा रही है। ये कैसी तानाशाही है। कैबिनेट मंत्री आतिशी ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली कैबिनेट, पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों, राज्यसभा सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया है और किसी अज्ञात स्थान पर लेकर जाया जा रहा है, क्योंकि हम सीबीआई मुख्यालय के बाहर शंाति पूर्वक बैठे हुए हैं। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ट्वीट कर कहा कि दिल्ली पुलिस ने उनको लोधी रोड पर जबरदस्ती रोक दिया और दिल्ली में घुसने नहीं दिया। हम लोग अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं, हमें कोई रोक नहीं सकता।
‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत कइ राज्यों में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया। दिल्ली में ‘‘आप’’ कार्यकर्ताओं ने आनंद विहार टर्मिनल, आई.टी.ओ. चौक, मुकरबा चौक, पीरा गढ़ी चौक, लाडो सराय चौक, क्राउन प्लाजा चौक, द्वारका मोड़ सेक्टर 6 और सेक्टर 2 चौराहा, पेसिफिक वाला चौक सुभाष नगर मोड, प्रेम वारी चौराहा रिंग रोड, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन अजमेरी गेट साइड, बड़ा हनुमान मंदिर करोल बाग चौक, आईआईटी क्रॉसिंग, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, राजघाट, एनएच 24 मुर्गा मंडी के पास गाजीपुर समेत अन्य जगहों पर भारी संख्या में लोग सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने आम आदमी पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
विरोध-प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान गली-गली में शोर है-नरेंद्र मोदी चोर है, लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलेगी- नहीं चलेगी, लोकतंत्र में हिटलर शाही नहीं चलेगी- नहीं चलेगी, लोकतंत्र में मोदी शाही नहीं चलेगी- नहीं चलेगी, तनाशाही मुर्दाबाद, गुंडागर्दी मुर्दाबाद जैसे नारे जमकर लगे। वहीं, कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान दिल्ली और पंजाब के कई नेताओं-कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन हिरासत में लिया। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के अंदर घुसने से ही रोक दिया। आम आदमी पार्टी का कहना है कि तानाशाह मोदी जी के सिर पर सत्ता का नशा सवार है। मोदी जी संविधान के खिलाफ जाकर लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा की साज़िश के विरोध में यदि कोई देशभक्त आवाज़ उठाता है, तो ये हिटलर शाही मोदी सरकार उसे हिरासत में ले रही है। आम आदमी पार्टी और दिल्ली की जनता की आवाज़ दबाने के लिए भाजपा की दिल्ली पुलिस ने पंजाब के मंत्री और कई विधायकों को हिरासत में लिया।
सीएम अरविंद केजरीवाल को सीबीआई द्वारा समन किए जाने के खिलाफ कश्मीरी गेट पर प्रदर्शन कर रहे ‘‘आप’’ कार्यकर्ताओं ने पुलिस ने हिरासत में लिया। सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ सीबीआई दफ्तर के लिए जा रहे पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने बीच में ही रोक दिया। वहीं, देश के जन नेता अरविंद केजरीवाल के इंतज़ार में “आप” के वरिष्ठ नेता सीबीआई दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने ने कहा कि दिल्ली के बेटे केजरीवाल को अपने साथ लेकर जाएंगे। “आप” नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की की जा रही सजिश को बंद करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केजरीवाल सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। आम आदमी पार्टी के नेताओं को साजिश के तहत झूठे मामलों में फंसाने की योजनाओं पर विराम लगना चाहिए। इस दौरान अरविंद केजरीवाल के समर्थकों ने भाजपा की केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों की भी निंदा की। आम आदमी पार्टी दिल्ली का कहना है कि अरविंद केजरीवाल अब रूकने वाले नहीं हैं।