
Delhi Labour Help Scheme 2023: राजधानी दिल्ली में देश के अलग-अलग राज्यों से मजदूर काम करने आते हैं। कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगने से मजदूरों को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ा। इस मुश्किल समय में श्रमिकों को आर्थिक मदद करने के उद्देश्य से दिल्ली मजदूर सहायता Delhi Labour Help योजना की शुरुआत की।

दिल्ली मजदूर सहायता योजना के तहत, 10 लाख से अधिक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 5000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जाती है। योजना शुरू करते समय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, योजना पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और 10 लाख से अधिक निर्माण श्रमिकों को सहायता से लाभ होगा। दिल्ली सरकार द्वारा सहायता राशि सीधे पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के खातों में जमा की जाएगी। पिछले साल, दिल्ली सरकार ने 7 लाख निर्माण श्रमिकों का समर्थन करने के लिए 350 करोड़ रुपये खर्च किए।
योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे बड़ी पात्रता यह है कि श्रमिक दिल्ली का निवासी होना चाहिए। वह निर्माण का काम करता हो। साथ ही, वह सरकार की किसी अन्य श्रमिक योजनाओं का लाभार्थी न हो। बता दें कि मजदूरों को यह राशि दिल्ली श्रम कल्याण बोर्ड के द्वारा दी जाती है।
दिल्ली मजदूर सहायता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड या कोई अन्य सरकारी आईडी कार्ड
स्थाई प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
बैंक पासबुक
राशन कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल नंबर
दिल्ली मजदूर सहायता योजना 2023 में आवेदन की प्रक्रिया
आपको दिल्ली मजदूर सहायता योजना का लाभ लेने के लिए https://labour.delhi.gov.in/hi/home/Office-of-the-Labour-Commissioner पर जाना होगा। दिल्ली सरकार की ई-श्रम पोर्टल पर मांगी गई सभी जानकारी के अनुसार विवरण भरें। इसके बाद, सरकार की तरफ से जानकारियों का सत्यापन किया जाएगा। अगर आपकी जानकारी योजना के अनुरूप होगी, तो आपके खाते में सहायता राशि जमा हो जाएगी।